बुधवार को सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में अब एक और बड़ी दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर अमिताभ के इस ट्वीट के सामने आते ही फैंस और सितारों ने श्रद्धांजलि देना और शोक जाहिर करना शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन ने आज (30 अप्रैल) की सुबह नौ बजकर 32 मिनट पर ट्वीट किया। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ वो चले गए.. ऋषि कपूर… वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।’
बता दें कि मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषि को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त रणधीर कपूर ने कहा था, ”वह अस्पताल में हैं और कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्क़त हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’ याद दिला दें कि इससे पहले फ़रवरी महीने में भी ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था।
इरफान खान के ठीक एक दिन बाद बॉलीवुड ने अपना एक और सितारा खो दिया। सिनेमाजगत में अपनी खास जगह बनाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। ऋषि कपूर को बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड सकते में है। आगे की स्लाइड में देखिए किस अभिनेता ने क्या ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया है। ऋषि के निधन की खबर की पुष्टि अमिताभ बच्च ने ट्वीट करके दी। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ वो चले गए.. ऋषि कपूर… वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।’
अक्षय कुमार ने ट्वीट किया- ‘ऐसा लग रहा है कि मैं कोई भयानक सपना देख रहा हूं। मुझे अभी ऋषि कपूर के निधन के बारे में पता चला। इस खबर से दिल टूट गया है। वो एक लीजेंड हैं, बेहतरीन सह-कलाकार हैं और मेरे परिवार के अच्छे दोस्त भी हैं।’
It seems like we’re in the midst of a nightmare…just heard the depressing news of #RishiKapoor ji passing away, it’s heartbreaking. He was a legend, a great co-star and a good friend of the family. My thoughts and prayers with his family ??
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 30, 2020
जूही चावला ने ट्वीट किया- ‘नहीं नहीं नहीं..ये नहीं होना चाहिए था। ये बेहद दुखद हैं। इस खबर से बहुत दुखी हूं। मैं हैरान हूं इतना कि आपको बता भी नहीं सकती….’
No no no no …. this is not happening …!! This is sad …………… … very very very very very sad…!!! ?…. I’m shocked beyond words …..!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
— Juhi Chawla (@iam_juhi) April 30, 2020
अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया- ‘मेरे पास इस महान अभिनेता को खोने के बाद कोई शब्द नहीं है। मैं हाथ में फोन को पकड़ी हुई हूं लेकिन यकीन नहीं हो रहा। कल इरफान और आज….बहुत दुखी हूं। मुझे पूरा यकीन है कि आप इससे बाहर आ जाओगे। आप हमेशा याद आओगे। भगवान आपनी आत्मा को शांति दे सर।’
I’m at an absolute & total loss for words.Holding this phone in disbelief. Yesterday Irrfan and now …. Gutted , sad , heartbroken .I truly believed you’ll come out of this .You will be missed , Sir . RIP . Om Shanti.
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) April 30, 2020


